Skip to content
Monday, 19 October 2026
सीहोर

भैरूंदा में विश्व पर्यावरण दिवस पर महाअभियान: यूफोरिया माइंस ने ठाना, 5000 पौधों से सजेगी तहसील की धरती

3 min read
Text Size:


जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नागरिकों से की एक पौधा, एक जिम्मेदारी निभाने की अपील
भैरूंदा। बढ़ते प्रदूषण, अनियंत्रित जलवायु परिवर्तन और तेजी से घटते वन क्षेत्र के बीच धरती को बचाने के लिए प्रयासों की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति, संस्था या विभाग का नहीं बल्कि भारत देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक का परम दायित्व और संवैधानिक कर्तव्य है। इसी सामाजिक और राष्ट्रीय सोच को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से, 5 जून शुक्रवार को विश्व पर्यावरण के अवसर पर तहसील क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक महा-अभियान का आगाज किया गया। क्षेत्र की प्रमुख रेत ठेकेदार कंपनी यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम द्वारा अभियान के तहत इस वर्ष संपूर्ण तहसील क्षेत्र में 5000 पौधे लगाने का एक विशाल लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर अभियान का आगाज किया गया। इस दौरान तहसील कार्यालय से पौधारोपण की शुरुआत हुई । यहाँ प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कंपनी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर क्षेत्र को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तहसील परिसर के बाद थाना भैरूंदा, थाना गोपालपुर तथा ग्राम पंचायत छिदगांव काछी परिसर में भी पौधारोपण किया गया। इन सभी स्थानों पर छायादार, फलदार और औषधीय गुणों से भरपूर पर्यावरण-अनुकूल पौधों का रोपण किया गया।
पिछले 4 वर्षों से लगातार जारी है पर्यावरण सेवा का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम पिछले चार वर्षों से लगातार क्षेत्र में पर्यावरण सुधार के कार्य कर रही है। कंपनी द्वारा अब तक क्षेत्र में हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि कंपनी केवल पौधे लगाने की रस्म अदायगी नहीं करती बल्कि उनके जीवित रहने, उनके संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी विशेष बजट और जनशक्ति लगाकर ध्यान देती है। इस वर्ष भी 5000 पौधों का लक्ष्य रखा गया है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन को और मजबूत करेगा।
कार्यक्रम में कंपनी के मुख्य प्रतिनिधि मल्लिकार्जुन राव, डायरेक्टर विनोद गोदावरी ने कहा कि आज के समय में सिर्फ फोटो खिंचवाने या औपचारिकता निभाने के लिए पौधे लगाना काफी नहीं है। असली चुनौती उस पौधे को एक पेड़ के रूप में विकसित करने की है। जब तक हम पौधों की नियमित देखभाल, उन्हें पानी देने और मवेशियों से उनकी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तब तक ऐसे अभियान अधूरे हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन के विशेष अवसरों (जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या बुजुर्गों की स्मृति) पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे अपने बच्चे की तरह पालने का संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मोहन राव, दिनेश कुशवाहा, राहुल रघुवंशी, अकाउंटेंट छत्रपाल सिंह, प्रिया स्वामी, नंदकिशोर बाबूजी, अरविंद भदौरिया, अलम जी, अमित कुशवाहा एवं राहुल कुशवाह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply