पर्यावरण दिवस पर..

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-प्रयास सामाजिक समिति ने किया पौधारोपण
-प्रकृति पूजन और युवा संवाद से जगाई जनचेतना

अनोखा तीर, कुकरावद। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सेक्टर मगरधा विकासखंड अंतर्गत नवांकुर संस्था प्रयास सामाजिक समिति कुकरावद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों और प्रयास युवा क्लब कुकरावद के युवाओं ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयास सामाजिक संस्था के सीईओ नीरज गुर्जर ने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके साथ-साथ युवा संवाद, प्रकृति पूजन और श्रमदान जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन भी जरूरी है। ऐसे प्रयासों से ही समाज में वास्तविक जनचेतना आती है और लोग प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन नवांकुर संस्था के प्रभारी नितिन टाले के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की युवा टीम की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें मुख्य रूप से रोहन पाटिल, धु्रव टाले, कपिल सेमरे, तनिष्क खोरे, राधाशरण पाटिल, शरद टाले, यश टाले और गौरव बंड सहित कई युवाओं ने श्रमदान कर सहभागिता दर्ज कराई।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!