विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, टिमरनी। विश्व पर्यावरण दिवस एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम इको क्लब, एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जे.के. जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एनएसएस जिला प्रभारी डॉ. अरुण कुमार सिकरवार उपस्थित रहे। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीत सोनी ने किया। महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!