पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खिरकिया/चारुवा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की चयनित नवांकुर संस्था युवा उपभोक्ता कल्याण समिति चरुवा द्वारा ग्राम पंचायत चारुवा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के सहयोग से पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच माखन सोलंकी, ब्लॉक समन्वयक विनीता शाह, सहायक सचिव राजू नामदेव एवं समिति के जिला अध्यक्ष संजय गंगराड़े सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संकट और बढ़ते तापमान पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हर घर पौधारोपण का संदेश दिया।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!