Skip to content
Sunday, 18 October 2026
बैतूल

टीकाकरण अभियान के तहत क्षीरधारा ग्राम में पशुओं को लगाया टीका

1 min read
Text Size:

       पशुपालन विभाग बैतूल के उप संचालक डॉ. सुरजीत सिंह और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम के डॉ. गुरुदत्त शर्मा ने 2 जून को टाइगर रिजर्व से लगे ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान टाइगर रिजर्व से लगे सभी 9 ग्रामों में जारी रहेगा, जिसमें अभियान के पहले दिन लगभग 95 गो तथा भैस वंशीय पशुओं का टीकाकरण और 16 कुत्तों को कैनाइन डिस्टेंपर टीकाकरण किया गया। सभी पशुओं को एफएमडी, एक टांगिया रोग और गलघोटू रोग का टीका लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य है कि जंगली पशुओं से पालतू पशुओं तथा पालतू पशुओं से जंगली पशुओं में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों को रोका जा सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जीव संरक्षण और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए पशुपालकों और ग्रामवासियों को प्रेरित करना भी है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply