पशु संगोष्ठी में पशुपालकों को मिली योजनाओं की जानकारी, 61 हितग्राहियों का हुआ चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

       पशुपालन विभाग द्वारा क्षीरधारा ग्राम बाका खोदर विकासखंड शाहपुर में पशु संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें शासकीय सुविधाओं से जोड़ना तथा आधुनिक पशुपालन को बढ़ावा देना था।

       संगोष्ठी में उप संचालक पशुपालन डॉ. सुरजीत सिंह, कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने पशुपालकों के साथ संवाद कर उन्नत पशुपालन, चारा प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य एवं आयवर्धन संबंधी विषयों पर जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

       कार्यक्रम के दौरान पात्र पशुपालकों का विभिन्न योजनाओं हेतु चयन भी किया गया। इनमें 40 पशुपालकों का पशु किसान क्रेडिट कार्ड, 15 पशुपालकों का पशु शेड निर्माण, 03 पशुपालकों का नाडेप कम्पोस्ट टैंक निर्माण तथा 03 पशुपालकों का चारा विकास प्रदर्शन योजना के लिए चयन किया गया।

       अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं से पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रख-रखाव, जैविक खाद उत्पादन, उन्नत चारा विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे और उन्होंने योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!