न्यूजीलैंड प्रतिनिधिमंडल बैतूल भ्रमण पर हनी कलेक्शन सेंटर का करेगा अवलोकन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, बैतूल। न्यूजीलैंड से आने वाला एक प्रतिनिधिमंडल 11 मई सोमवार को बैतूल जिले के भ्रमण पर रहेगा। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले में संचालित मधु संग्रहण एवं जनजातीय आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रतिनिधिमंडल दोपहर लगभग  दोपहर 1.30 से 2 बजे तक बैतूल पहुंचेगा, जहां नंदा वन धन विकास केंद्र हनी कलेक्शन सेंटर का भ्रमण करेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को जनजातीय मधु संग्राहकों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल शहद संग्रहण की प्रक्रिया, स्थानीय हनी वैल्यू चेन, संग्रहण, ग्रेडिंग एवं प्राथमिक भंडारण प्रक्रियाओं का अवलोकन करेगा। साथ ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिनिधिमंडल बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगा।
————————–

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!