विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज आएंगे खंडवा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-नेतनगांव और ओंकारेश्वर का करेंगे दौरा
अनोखा तीर, खंडवा। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज 15 अप्रैल को खंडवा आएंगे तथा जिले के नेतनगांव एवं ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर 15 अप्रैल को गोवा एक्सप्रेस से सुबह 7 बजे खंडवा पहुंचेंगे। इसके बाद वे प्रात: 10 बजे खंडवा से रवाना होकर 11 बजे पुनासा तहसील के ग्राम नेतनगांव में पूर्व सांसद स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर दोपहर 1:30 बजे ग्राम नेतनगांव से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे और वहां भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पश्चात श्री तोमर दोपहर 3:30 बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर शाम 5 बजे खंडवा सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि 7:20 बजे कर्नाटक एक्सप्रेस से खंडवा से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

29 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!