रसोई में गर्म तेल गिरने से झुलसी महिला को मिला नया जीवन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खंडवा। एक दिन भूरीबाई किचन में खाना बना रही थी, तभी अचानक दुर्घटनावश कढ़ाई में खौलता तेल उसके शरीर पर गिर गया और इस हादसे में वह काफी झुलस गई। भूरी के पति जावेद उसे जल्दी से श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय में लेकर आया, जहां सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएल कलमें एवं डॉ. वीरेंद्र पचौरे ने उसकी गंभीर हालत देख तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टर्स के समक्ष महिला की झुलसी हुई त्वचा के संक्रमण को रोकना सबसे बड़ी चुनौती थी और महिला 6 महीने की गर्भवती भी थी। इसीलिए भूरीबाई को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी डुडवे के सहयोग से डॉ. कलमे एवं उनकी टीम ने क्रिटिकल केयर एवं डेली ड्रेसिंग के माध्यम से सफलता पूर्वक नियंत्रित किया। अस्पताल के सकारात्मक वातावरण और भूरीबाई की मजबूत इच्छाशक्ति ने उसकी रिकवरी की राह आसान कर दी। जिला अस्पताल में उपचार के बाद भूरी बाई अब पूरी तरह से स्वस्थ है तथा जिला अस्पताल के डॉक्टर्स एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ की प्रशंसा करती है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्ध कौशल ने बताया कि भूरीबाई को आयुष्मान योजना के तहत सभी प्रकार की जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Views Today: 32

Total Views: 32

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!