Skip to content
Friday, 16 October 2026
नर्मदापुरम

पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, इटारसी। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि नगर में पुलिस अधीक्षक एवं एएसपी नर्मदापुरम के निर्देशन एवं एसडीओपी इटारसी के मार्गदर्शन में अवैध गांजा के क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि मजार के पास 18 बंगला इटारसी में एक व्यक्ति पिट्टू बैग में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लिए विक्रय करने के लिए घूम रहा है, सूचना तस्दीक पर उक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर उक्त व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम इम्तयाज अली पिता थावर अली उम्र 35 साल निवासी अशोकनगर थाना सस्कंडा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) का होना बताया। जिसके पास रखे पिट्टू बेग को चेक करने पर उसमें 06 किलो 076 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती लगभग एक लाख रुपए का मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त गांजा बिलासपुर छत्तीसगढ से इटारसी मे बेचने के लिए लाया था। आरोपी इम्तयाज अली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 284/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक रामराव उइके, आरक्षक राजकुमार झापाटे, महेंद्र गुर्जर, अंकित, शाकिर खान, नरेन्द्र राजपूत एवं टिल्लू  की सराहनीय भूमिका रही।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply