बैतूल में खौफनाक ट्रिपल हत्याकांड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कलयुगी बेटे ने माता-पिता और भाई की ली जान
-12वीं का टॉपर रह चुका आरोपी हिरासत में
अनोखा तीर, बैतूल। बैतूल जिले में बेटे ने अपने मां-बाप और भाई को मार डाला। पांच साल के भांजे को भी मारने की कोशिश की। मर्डर के बाद दरवाजा बंद कर लाशों के पास बैठा रहा। फर्श और दीवारों पर खून के कतरे बिखरे मिले हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), मां कमलती धुर्वे (40) और भाई दिलीप धुर्वे (40) के रूप में हुई है। तीनों सांवगा गांव के रहने वाले थे। वहीं 5 वर्षीय भांजे प्रशांत परते गंभीर बताई जा रही है। पड़ोसियों के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक दरवाजा घर का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी का शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। जब ग्रामीण दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए, तो आरोपी दीपक धुर्वे घटनास्थल पर ही मौजूद था। इस दौरान वह तीनों शवों के पास चुपचाप बैठा मिला। मौके पर एक बिल्ली का शव भी मिला है। आशंका है कि बिल्ली को भी मार दिया है। वारदात की जानकारी पड़ोसियों ने फौरन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक का मानसिक संतुलन पिछले 4-5 साल से ठीक नहीं था। वह हाल ही में नागपुर से इलाज कराकर लौटा था। वह परिवार में सबसे बड़ा है। सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा भी दी थी। आरोपी की बहन शांता ने बताया कि आरोपी दीपक बड़ा भाई है। वह कुछ नहीं करता था। उसका दिमाग खराब है। दीपक ने 12वीं क्लास में टॉप किया था, लेकिन सीआरपीएफ में सिलेक्शन नहीं होने की वजह से वह मेंटली अनस्टेबल हो गया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की जगह से लोहे की रॉड और डंडे मिले हैं। पुलिस ने लोहे की रॉड और डंडे जब्त कर लिए हैं। वहीं फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

error: Content is protected !!