शिक्षा के साथ-साथ पीएम पोषण आहार का निरीक्षण ….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

  एक नही बल्कि 4 स्तरों पर गुणवत्ता का जायजा
– 24 घंटे में एक बार मध्यान्ह भोजन का सैम्पल तय
– 662 प्रा. एवं मा. स्कूलों में 4 समूह कार्रवाई के दायरे में
इन्ट्रो : जिले की 662 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला जिनका एक शाला-एक परिसर में संचालन हो रहा है। इसी तरह 149 शालाएं ओर भी हैं। जहां पीएम पोषण आहार यानि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों को बेहतर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार मॉनीटरिंग के अलावा बच्चों को स्वच्छ व शुद्ध भोजन मुहैया कराने की दिशा में जिला पंचायत की मॉनीटरिंग टीम भरसक प्रयास कर रही है, ताकि शासकीय स्कूल में अध्ययनरत बच्चे बेहतर शिक्षा व पोषण आहार से लाभान्वित हो सकें। इसके लिए एक नही बल्कि 4 स्तरों पर मॉनीटरिंग की बात सामने आई है। वहीं जिन समूह अंतर्गत नियमों की अनदेखी उजागर हुई है, उन पर त्वरित कार्रवाई भी गई  है। क्योंकि, दैनिक अनोखा तीर की पड़ताल में कार्रवाई संबंधी कुछ प्रमाण सामने आए हैं।
रितेश त्यागी, हरदा। जिले में 811 प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में पीएम पोषण आहार कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभाग पूरी तरह सचेत है। यही कारण है कि जिला स्तर पर क्वालिटी मॉनीटर से लेकर सीएसी स्तर तक पोषण आहार का नियमित जायजा लिया रहा है। उनके इस जायजे के फलस्वरूप सैकड़ों स्व-सहायता समूह अपने-अपने कार्यक्षेत्र में स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रख रहे हैं। जिला पंचायत से जिला जानकारी के अनुसार 811 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में से 662 शालाएं  एक शाला-एक परिसर में लग रही हैं। जिसके चलते पोषण आहार की मॉनीटरिंग का काम करीब आधा हो चुका है। इन सबके अलावा 149 शालाएं ओर हैं, जिन्हें एक शाला-एक परिसर अंतर्गत नही आती है। जिला पंचायत से सुधा बरदिया ने बताया कि पीएम पोषण आहार की सबसे पहले संबंधित स्कूल स्तर पर जांच की जाती है। इसके बाद क्लस्टर स्तर, ब्लाक स्तर तथा जिला स्तर पर गठित मॉनीटरिंग टीम पोरूाण आहार कार्यक्रम की एक-एक बिन्दू पर अपनी पैनी नजर रखते हैं। उन्होंनें यह भी बताया कि उपरोक्त मॉनीटरों के अलावा संबंधित संकुल के जनशिक्षक, बीएसी और क्वालिटी मॉनीटर नियमित जांच करते हैं।

Views Today: 20

Total Views: 20

Leave a Reply

error: Content is protected !!