जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार एनआईसी के नेटवर्क इंजीनियर सागर शर्मा ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें दैनिक कार्यों में इस प्रणाली का निर्बाध रूप से उपयोग करने में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण में कार्यपालन यंत्री सोनम वाजपेयी सहित कार्यालय के कर्मचारी सम्मिलित हुए।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!