अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश राय ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों 134-टिमरनी (अजजा) और 135-हरदा की अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के मान से अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जाएगा।
116 Views


