10 वर्षों में 45वीं अंत्येष्टि, सार्थक सेवा आश्रय समिति ने किया अंतिम संस्कार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विगत 10 वर्षों से वृद्धजन एवं निशक्तजन कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही सार्थक सेवा आश्रय समिति द्वारा 45 वृद्धजनों की अंत्येष्टि की जा चुकी है। जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष बलराम काले ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व जिला अस्पताल से एक अज्ञात वृद्ध को आश्रय में लाया गया था। जानकारी जुटाने पर उन्होंने अपना नाम बालाराम पिता जगन्नाथ बताया, किंतु उनका कोई रिश्तेदार नहीं है। उन्होंने बताया कि वृद्ध पिछले छह माह से बीमार थे तथा बिस्तर पर ही जीवनयापन कर रहे थे। वहीं भोजन एवं दैनिक क्रियाएं भी बिस्तर पर ही करते थे। लंबे समय से उनका उपचार चल रहा था, किंतु दिनांक 19/02/2026 को उनका देवलोकगमन हो गया। समिति द्वारा विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके पश्चात उनकी अस्थियों का विसर्जन नर्मदा जी में किया जाएगा, जिससे वे पंचतत्व में विलीन हो सकें एवं उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो।  इस दौरान समिति के भागवत सिंह राजपूत, सुरेन्द्र सिंह तोमर, नगरपालिका के कर्मचारी एवं अन्य वृद्धजन उपस्थित रहे।

99 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!