शिविर में दिव्यांगजनों की हुई स्क्रीनिंग  

अनोखा तीर, हरदा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले में 18 वर्ष तक के दिव्यांगजनों के चिंहांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद पंचायत प्रागंण खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों से 4910, विद्यालय व छात्रावास में 870 तथा शिविर स्थल पर 289 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। शिविर में चिन्हांकन कर सभी दिव्यांगजनों एव वृद्धों को विभागीय पेंशन तथा अन्य योजनों से लाभान्वित किया जाएगा।

77 Views

Leave a Reply