
विकास पवार बड़वाह – शहर में भारी वाहनों के आवागमन से जनता को होने वाले परेशानी से छुटकारा और नर्मदा पर बने रहे नए सिक्सलेन पुल पर से अवागमन शुरू होने का इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है ।ऐसा इसलिए क्योंकि अब नर्मदा पर बने रहे नए सिक्सलेन पुल की तारीख तय हो चुकी है। एनएचआई के प्रबंधक के कहे अनुसार यह पुल 15 फरवरी तक पूर्ण कर पुल पर से आवगमन शुरू कर दिया जाएगा।फिलहाल एक ही साइड की लेन से आवागमन शुरू होगा।जिससे न सिर्फ वाहन चालकों बल्कि आम जनता को भी पुराने मोरटक्का पुल पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।मंगलवार दोपहर अपने निरीक्षण के दौरान एन एच आई के प्रोजेक्ट मैनेजर(खंडवा) आशुतोष सोनी ने नवीन पुल का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि पुल पर एक लेन का कार्य पूर्ण हो चुका है।जिससे आवागमन शुरू किया जा सकता है कुछ छोटे कार्य अभी भी बाकी है।जिसे जल्द पूरा किया जा रहा है।जल्द ही इस कार्य को पूर्ण कर 15 फरवरी महाशिवरात्रि से पुल शुरू किया जा सकता है ।साथ ही जल्द ही आगामी कुछ माह में बलवाड़ा से लेकर धनगांव तक के सभी हाइवे मार्ग के सर्विस रोड को भी शुरू करने की योजना है।ताकि जहां छोटे पुल पुलिया का निर्माण अधूरा है,उन स्थानों पर सर्विस रोड से वाहनों को निकालने की व्यवस्था की जाएगी। जिससे सर्विस रोड से गाड़िया सीधे बलवाड़ा से धनगांव तक निकल सकेगी।इससे वाहन चालकों को समय कम लगेगा और बढ़ते जाम से भी निजात मिलेगी।इस पूरे मार्ग के उपयोग में अभी टोल शुरू नहीं किया जाएगा। पुल से भारी और हल्के दोनों वाहन निकाले जा सकेंगे।लेकिन अभी लोड टेस्टिंग किया जाना है।जो 15 फरवरी के पहले पूर्ण कर लिया जाएगा ।






