खेत के गोडाउन में छिपा कर रखा था विस्फोटक पदार्थ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– पुलिस ने कार्रवाही करते हुए किया जब्त, एक गिरफ्तार
अनोखा तीर, भैंसदेही। पुलिस ने भैंसदेही क्षेत्र के बगदरा रोड स्थित खेत के गोडाउन में विस्फोटक पदार्थ रखे जाने की जानकारी पर विस्फोटक पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार थाना प्रभारी राजेश सातनकर के नेतृत्व में पुलिस बल उक्त खेत व खेत में बना मकान पर पहुंचा, जो राजेन्द्र डढ़ौरे का होना बताया। जहां एक व्यक्ति मिला, उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पता राजेन्द्र डढोरे पिता लिखिराम उढोरे उम्र 35 साल निवासी ग्राम चिचोलीढाना होना बताया और स्वयं का गोडाउन होना बताया। गोडाउन का ताला खुलवाकर देखा। गोडाउन में नीली पालीथीन के अंदर एक वायर का बंडल व ट्यूब टाईप, एक सफेद नीले रंग की ट्यूब जिस पर अंग्रेजी में डेंजर एक्सप्लोसिव 1.1डी/1 25एमएम सीई 0080 सुपरपॉवर90 एमुसशन एक्सप्लोसिव लिखा था। पूछने पर उसके द्वारा बताया कि ब्लास्ट के लिए उक्त एक्सप्लोसिव लाया गया था। पुलिस ने धारा 288 बीएनएस 4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दंडनीय पाये जाने से मौके उक्त विस्फोटक पदार्थ समक्ष गवाह के 100 नग ट्यूब टाईप विस्फोटक पदार्थ (गुल्ले) एवं एक बायर बंडल जप्त किया। वहीं राजेन्द्र डढोरे पिता लिखिराम उढोरे उम्र 35 साल निवासी ग्राम चिचोलीढाना को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाही में अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, आरक्षक मनोज, तनवीर की अहम भूमिका रही।
विस्फोटक रखने के नहीं मिला कोई वैध दस्तावेज
पुलिस ने आरोपी से उक्त विस्फोटक रखने के लिए वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकार बताते हैं कि इस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल कुंओं में विस्फोट करने के लिए किया जाता है। यह विस्फोटक काफी खतरनाक होते हंै। यदि गलती से यह विस्फोट हो जाये तो काफी बड़ी मात्रा में तबाही मचा सकते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

error: Content is protected !!