Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सभी

जिले के पर्यटन स्थलों पर बने होमस्टे का हुआ निरीक्षण होमस्टे में पर्यटकों की सुविधाएं मुहैया कराने की दी जानकारी

2 min read
Text Size:

जिले के पर्यटन स्थलों पर बने होमस्टे का हुआ निरीक्षण

होमस्टे में पर्यटकों की सुविधाएं मुहैया कराने की दी जानकारी

अनोखा तीर नर्मदापुरम। जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं साथ ही जिले में ऐसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद हैं जहाँ वर्ष के बारह महीनों पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है उसमे पचमढी, मढ़ई,तवा,नर्मदापुरम में नर्मदा नदी के तट पर बने प्रसिद्ध घाट मंदिर आदि विशेष है यहाँ पर्यटकों की रहने खाने एवं घूमने के लिए पर्यटन स्थलों पर मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है जैसे ठहरने के लिए शानदार होटल, रिसोर्ट, होमस्टे इनमें नाश्ता,भोजन के साथ स्वीमिंगपूल की भी व्यवस्थाएं दी गई है एवं घूमने के लिए किराए से मोटरसाइकिल, स्कूटर ओर जिप्सी की भी शैलानियों को उपलब्ध कराई जा रही है इसी तारतम्य में होमस्टे का चलन बढ़ा जोरोशोरो पर है पर्यटकों का रुझान होमस्टे की ओर बढ़ रहा है साथ ही साथ होमस्टे बनाने का भी लोगों फायदे का व्यवसाय समझ आया है होमस्टे में पर्यटकों को होटल की तरह सारी सुविधाएं मिला रही मगर होमस्टे में पर्यटकों को कम पैसों में उपलब्ध हो रही और तो ओर पर्यटकों को घर जैसा माहौल ओर घर के बने स्वादिष्ट भोजन का स्वाद भी चखने को मिल रहा है इन सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नर्मदापुरम जिले में पर्यटन स्थलों पर बने होमस्टे जिनके रजिस्ट्रेशन मध्यप्रदेश पर्यटन में रजिस्टर्ड हैं उनका निरीक्षण किया गया साथ ही उन होमस्टे में पाई गई कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए पचमढी, पगारा, मढ़ई, मालाखेड़ी,में बने होमस्टे के निरीक्षण किये गए निरीक्षण में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट भोपाल से श्री प्रशान्त शर्मा ,परियोजना अधिकारी श्री योगेन्द्र राय,जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर द्वारा किया गया ।

737 Views
What do you think?

Leave a Reply