अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा के सीबीएसई बोर्ड में दसवीं के प्रथम बेच में 103 विद्यार्थी शामिल हुए थे, विद्यालय का परीक्षा परिणाम 83 प्रतिशत रहा। जिसमें अंशिका जाट ने 75.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान बनाया। इसी क्रम में भूमिका देवराले 70 प्रतिशत, वैष्णवी सिसोदिया 65.2 प्रतिशत, नंदिनी सोलंकी 65.4 प्रतिशत, चेतन आमे 63.5 प्रतिशत, दीपिका निकुम 61.6 प्रतिशत, आरुष जाट 61.2 प्रतिशत, तनिष्का भाटी 60.6 प्रतिशत, प्रियांशी कुशवाहा ओर सूरज तांडिलकर 60 प्रतिशत, अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रौशन किया। इस अवसर पर संचालन समिति के अध्यक्ष जगदीश टांक, सचिव आलोक जैन, सहसचिव संदीप केकेरे, प्राचार्य देवानंद सोनार एवं उप प्राचार्य आर.डी राजपूत एवं समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
उत्कृष्ट रहा प्रथम बैच का परीक्षा परिणाम

400 Views


