दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आज

अनोखा तीर, हरदा। सेवा मेरा योगदान अभियान सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत जिले के दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि यह विशेष शिविर 8 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, जिला चिकित्सालय परिसर हरदा में आयोजित होगा। शिविर में पात्रता के आधार पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे। विभाग ने जनपद पंचायत हरदा, टिमरनी, खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगर पालिका परिषद हरदा, टिमरनी, खिरकिया, सिराली के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे सभी दिव्यांगजन जिन्हें सहायक उपकरण की आवश्यकता है या जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड बनना शेष है, उन्हें अनिवार्य रूप से शिविर में उपस्थित कराएं। हितग्राहियों को अपने साथ आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा, ताकि शिविर में पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया जा सके।

0 Views

Leave a Reply