अनोखा तीर, हरदा। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 अक्टूबर गुरुवार को एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेला एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) हरदा में प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड, साणंद प्लांट अहमदाबाद (गुजरात) युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। कंपनी द्वारा नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना के तहत 2 वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि 12वीं पास या दो वर्षीय ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष दोनों आवेदक शामिल हो सकेंगे। आवेदकों को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, छायाप्रति और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा।
आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 8 अक्टूबर को होगा

0 Views



