विकास पवार बडवाह – रमजान के पवित्र एक माह रोजे रखने के बाद सोमवार को स्थानीय मुस्लिम समाजजनो ने हर्षोउल्लास के साथ ईद पर्व मनाया । इस उपलक्ष में सुबह जामा मस्जिद चौक से समाज सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ ईदुल फितर का जुलूस निकाला ।जो एमजी रोड,मुख्य चौराहा, इंदौर रोड होकर आदर्श नगर स्थित ईदगाह परिसर पहुचा। जहां शहर काजी मौलाना रेहान रजा साहब ने ईद की नमाज अदा कराई। मुस्लिम अंजुमन कमेटी सदस्यों ने बताया कि सुबह ईदगाह पर नमाज के पश्चात सभी समाजजनों ने वतन और शहर के अमनोअमान व खुशहाली के लिये दुआए मागी।इस मौके पर समाज सदस्यों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी ।वही समस्त शहर वासियों को ईद की मुबारकबाद दी।
उल्लेखनीय है कि ईदगाह पर उपस्थित कांग्रेस नेता रमिंदर सिंह भाटिया,अनिल राय,प्रवीण शर्मा,अनिल कानूनगो,जितेंद्र पाटीदार आदि ने मुस्लिम समाज जनों से गले मिलकर ईद की बधाई शुभकामनाएं दी।

ईद पर्व का बच्चों में भी दिखा उत्साह —
ईद को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला । रंग बिरंगे वस्त्र पहने बच्चे एक दूसरे के गले मिलकर खुशियो से झूमते नजर आए। साथ ही एडीशनल एसपी शकुन्तला रुहल,एसडीएम
सत्यनारायण दर्रा, एसडीओपी श्रीमति अर्चना रावत,तहसीलदार शिवराम कनासे,थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर,नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अमला मौजूद रहा।

इस मौके पर सय्यद मक़सूद अली,पार्षद साबिर खान,वाजिद खान, जाकिर खान, नाजिम खान,इकराम जिंद्रान सहित सैकड़ों समाजजन मौजूद रहे।
गौरतलब है कि ईद के अवसर पर ईदगाह सहित नगर की कदीमी मस्जिद, डिपो मस्जिद, आदर्श नगर व बजरंग घाट स्थित मस्जिदो में भी समाज सदस्यों ने ईद की नमाज अदा की गई।

Views Today: 2
Total Views: 790

