छात्राओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
अनोखा तीर नर्मदापुरम। शासकीय गृह महाविद्यालय नर्मदापुरम में राष्ट्रीय युवा संसद 2025 के तहत एक राष्ट्र, एक चुनाव विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम’ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायसेन और नर्मदापुरम जिले की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक छात्राओं ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर वीडियो बनाकर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं एक राष्ट्र, एक चुनाव राष्ट्रीय अभियान के जिला प्रभारी अनिल बुंदेला ने बताया कि वीडियो प्रतियोगिता के आधार पर 10 छात्रों का चयन जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इन छात्राओं को आगे प्रदेश स्तर पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफल रहने वाली तीन शीर्ष छात्राओं का चयन संसद भवन, दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किया जाएगा, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा की एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर विस्तार से जानकारी दी और छात्राओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन और समन्वय महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, अभियान प्रभारी अनिल बुंदेला, सह प्रभारी पंकज चौरे, जिला मंत्री ज्योति चौरे, सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र चौहान, मीडिया प्रभारी अमित महाला, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, नमामि प्रकल्प संयोजिका वंदना दुबे, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक राहुल सिंह ठाकुर, नेहरू युवा केंद्र कॉडीनेटर मोनिका चौधरी, कॉलेज प्रिंसिपल कामनी जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष संध्या थापक, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, रोहित गौर, उपाध्यक्ष अजय रतनानी नैना सोनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि सहित कॉलेज स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।
Views Today: 2
Total Views: 120