Skip to content
Sunday, 18 October 2026
सभी

देश के कई कवि माँ नर्मदा की कलकल धारा के साथ करेंगे स्वर साधना।

1 min read
Text Size:

 

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन गुडी पडवा पर 29 मार्च को

नर्मदापुरम। नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम व्दारा प्रति बर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवसंवत्सर गुडीपड़वा की पूर्व संध्या पर अखिल कवि सम्मेलन का आयोजन 29 मार्च दिन शनिवार को रात्रि 9 बजे से सेठानी घाट पर किया जा रहा है। जिसमें देश के मौलिक स्थापित कवि गण माँ नर्मदा की कलकल धारा के साथ स्वर साधना करेंगे। कवि सम्मेलन में यह कभी होंगे शामिल सुरेन्द्र यादव राजस्थान,कौशल सक्सेना रायसेन,दिनेश याज्ञनिक देवनगर,कुमार नीतेश नैश भोपाल, मनोज चौहान उत्तर प्रदेश,भुवन सिंह धांसू छिंदवाड़ा,राजेश लोटपोट झालावाड़, जयकृष्ण चांडक हरदा,दीपक साहू मुलताई, विनोद विद्रोही नागपुर, डाँ. प्रतीभा पटैल जबलपुर,सुनीता पटैल भोपाल अपनी प्रस्तुति देंगे।नर्मदांचल क्षैत्र के सभी साहित्य प्रेमी सादर आंमत्रित है।

604 Views
What do you think?

Leave a Reply