Skip to content
Friday, 6 November 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग निरंतर कार्यवाही जारी

2 min read
Text Size:

कार्यवाही में 1 पोकलेन मशीन के साथ 3 डम्‍पर किए गए जप्‍त

नर्मदापुरम। जिले में मोरम मिट्टी और रेत का अवैध खनन खेल से चल रहा है इन माफियाओ में प्रशासन का किसी तरह का कोई खौफ नहीं है। सफेद पोज नेताओं के संरक्षण में चौतलाय और धमासा से मुरम का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है जिसकी शिकायते कलेक्टर को मिल रही थी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग ने कार्यवाही तेज कर दी है। राजस्व और खनिज विभाग ने 13 मार्च को तालाखेड़ी, सोहागपुर से 01 डंपर एमपी05जी8615 को मिट्टी खनिज के अवैध भंडारण में लिप्त पाया और उसे जप्त कर लिया। 17 मार्च को ग्राम चौतलाय, तहसील सिवनीमालवा से 01 पोकलेन मशीन और 01 डम्पर एमपी05जी8584 को मुरम खनिज के अवैध उत्खनन में लिप्त पाया और 01 अन्य डंपर एमपी38एच1277 को गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्‍त कार्यवाहियों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम श्री दिवेश मरकाम, जिला खनि अधिकारी, तहसीलदार डोलरिया, नायब तहसीलदार सोहागपुर पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक श्री कृष्‍णकांत सिंह परस्‍ते, प्र० खनि निरीक्षक हेमन्‍त राज, खनिज सिपाही और होमगार्ड बल मौजूद रहे। जप्त वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Oplus_131072
660 Views
What do you think?

Leave a Reply