Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, एक की मौत, दर्जन भर घायल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर खण्डवा-हरदा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरा पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें एक मजदूर की मौैत हो गई, वहीं दर्जन भर मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डायल १०० की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार हेतु भिजवाया गया। घटना सुबह करीब ९ बजे की है। हरदा के करनपुरा गांव के 20 से 25 मजदूर चने काटने पलासनेर गांव जा रहे थे, तभी पलासनेर खंडवा-हरदा स्टेट हाइवे पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा।  हादसे में एक मजदूर विष्णु पिता कन्हैयालाल उम्र १६ वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घायलों के अनुसार पिकअप वाहन तेज गति से चल रहा था। सड़क पर मोड़ आने पर चालक उसे काबू नहीं कर पाया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गौरतलब है कि इन दिनों फसल कटाई का कार्य चल रहा है, जिसके लिए मजदूरों को बड़ी मात्रा में लोडिंग वाहन से लाना-लेजाना किया जा रहा है। समय कवर करने के लिए यह लोडिंग वाहन तेज गति में चलते दिखाई दे रहे है, जो सड़क हादसे का कारण बन रहे है।

459 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply