Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

किसान मार्केटिंग सोसायटी में चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने पकड़ा

2 min read
Text Size:

एक सप्ताह में तीन जगह चोरी की घटना को दिया था अंजाम
अनोखा तीर, हरदा। पिछले दिनों हुई किसान मार्केटिंग सोसायटी में चोरी करने वाले चोरों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन शातिर चोरों ने पिछले एक सप्ताह में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार यह चोरी करने के आदतन अपराधी है और इनके विरूद्ध कई मामले दर्ज है। सिटी कोतवाली पुलिस नेे दाऊद उर्फ चांद उम्र 32 वर्ष को 11 मामलों में और वैभव आठनेरे उम्र्र 25 वर्ष को 6 मामलों में गिरफ्तार किया है। एक आरोपी शिवा बंजारा उम्र 30 वर्ष अभी फरार है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि 4 मार्च को राजेश ऊईक की बाइक और मोबाइल चोरी हुआ। उसी रात विजय काजवे की पल्सर बाइक भी चोरी हो गई। 5 मार्च को किसान मार्केटिंग सोसायटी में चोरों ने छत का टीन उखाड़कर एलईडी, दो लैपटॉप, दो पीओएस मशीन और नोट गिनने की मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में वैभव आठनेरे बाइक चोरी करते दिखाई दिया। मार्केटिंग सोसायटी में चोरों ने सफेद चादर ओढ़कर कैमरे तोड़े। हालांकि, अन्य कैमरों में दो लोग बाइक पर सामान ले जाते हुए कैद हो गए। इसी आधार पर पुलिस ने दाऊद के घर से चोरी का सामान बरामद किया। उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रहलाद सिंह मर्सकोले,  रिपुदमन सिंह राजपूत, आदित्य करदाते, सुरेन्द्र श्रीवास्तव और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

181 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply