Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्र गंभीर घायल, एक भोपाल, दूसरा नर्मदापुरम रेफर

1 min read
Text Size:

बुुलेट डिवाइडर से टकराई ..
अनोखा तीर,हरदा। सोमवार सुबह 9 बजे इंदौर-बैतूल हाइवे पर एक सड़क हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों छात्र गणित का पेपर देने के लिए सोडलपुर में बने परीक्षा केन्द्र जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार बुलेट बहराखेड़ी के पास पुल के डिवाइडर से टकरा गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्रों की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी मयंक पिता राकेेश मौर्य उम्र 16 वर्ष निवासी रेलवे कालोनी और आदित्य पिता महेश गुर्जर निवासी कलेक्ट्रेट बायपास के रूप में हुई है। दोनों सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10वीं के छात्र हैं। हादसे में मयंक को सिर में गंभीर चोट आई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। वहीं आदित्य को नर्मदापुरम रेफर किया गया है। गौरतलब है कि इस साल सीबीएसई बोर्ड ने हरदा की जगह सोडलपुर में परीक्षा केन्द्र बनाया है। यहां 103 छात्र-छात्राएं 15 किलोमीटर की दूरी तय करके परीक्षा देने जा रहे हैं।

374 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply