Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

नेहरू युवा केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केंद्र हरदा एवं माय भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यशाला एवं कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता ग्राम कुकरावद में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रयास युवा मंडल के अध्यक्ष नीरज गुर्जर ने महिला सशक्तिकरण एवं अधिकार, सुरक्षा पर विषय रखते हुए महिलाओं को ग्राम में आगे बढ़ने की अपील की तथा सामाजिक विकास, आर्थिक विकास में भी सहभागिता करें। खुद सशक्त बने, इसके अलावा कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय आने वाली विजेता महिलाओं का सम्मान किया गया। खुशियां युवा मंडल प्रभारी मयंक शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए। समग्र आयामों पर ग्रामीण परिवेश में जागरूकता होनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश से वृद्धजनों को अतिथि के रूप में सम्मान दिया गया। इसके अलावा अनेक महिलाएं उपस्थित थी। सभी महिलाओं को उपहार दिया गया। अंत में ऋषभ बैरागी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

388 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply