Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

भाजपा का संकल्प पत्र

2 min read
Text Size:

मोदी की ग्यारंटी किसानों और लाड़ली बहनो के साथ निकली छलावा : मोहन बिश्नोई
अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव के दौैरान भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र मोदी की ग्यारंटी को किसान कांग्रेस के मोहन बिश्नोई ने छलावा बताया है। बिश्रोई ने एक पे्रस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसान कांग्रेस के द्वारा भाजपा की वादाखिलाफ़ी के खिलाफ 10 मार्च सोमवार को विधानसभा घेराव किया जा रहा है। भाजपा ने हमेशा ही किसानों और मजदूरों का शोषण किया है। भाजपा ने 16 नवम्बर 2023 को प्रदेश के सारे अखबारों मे बड़े -बड़े विज्ञापन छपवाए थे की ये भाजपा का संकल्प पत्र नहीं , ये है मोदी की ग्यारंटी। जिसके तहत किसानों को मार्च 2024 मे समर्थन मूल्य की खरीदी पर किसानो को 2700 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदी करना था, लेकिन वो भाजपा का जुमला साबित हुआ है। ऐसे ही लाड़ली बहनाओ को तीन हजार रुपए प्रति माह देने का वादा किया था। किसानों से ३ हजार एक सो रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी करना था । किसानों को आधे दाम पर बिजली बिल देना सहित अनेक लुभावने वादे किए थे जो झूठे साबित हुए। किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने का वादा भी किया गया था किसानों के कर्ज माफ़ी का वादा भी मोदी जी ने किया था, लेकिन सब इसके विपरीत किया। भाजपा सरकार ने पहले तो किसानों को खत्म करने के लिए तीन काले क़ानून लाए गए थे। किसानों के विरोध मे किसानों को एमएसपी दी नहीं जा रही है उल्टा किसानों के खिलाफ बिजली कम्पनी के लोग झूठे बिजली चोरी के प्रकरण बना कर किसानो को लोक अदालत के नोटिस दिए जा रहे है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के सभी साथी भोपाल विधानसभा घेराव के लिए जाएंगे। साथ ही 10 मार्च के बाद स्थानीय स्तर पर भी धरने आंदोलन एवं बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव भी किसान कांग्रेस द्वारा किया जाएगा

255 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply