Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

राठौर समाज की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन  

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। श्री राठौर क्षत्रिय समाज क्षेत्रीय संगठन समिति हरदा द्वारा छीपानेर रोड स्थित मांगलिक भवन  में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी सामाजिक बंधुओ ने भाग लिया। वार्षिक साधारण सभा में हरदा जिले के साथ ही दूसरे अन्य जिलों से भी सामाजिक बंधुओ ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश राठौर द्वारा की गई। बैठक में समाज के विकास के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान समाज के द्वारा निर्माणाधीन  मांगलिक भवन के निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर देवास जिले के राठौर  समाज के पदाधिकायों ने मांगलिक भवन निर्माण के लिए नेमावर धर्मशाला समिति के माध्यम से 51 हजार रुपए की राशि हरदा क्षत्रिय राठौर समाज संगठन को प्रदान की।  इस दौरान समाज के कोषाध्यक्ष जयनारायण राठौर  द्वारा मांगलिक भवन निर्माण के आय-व्यय का हिसाब  प्रस्तुत किया गया। वहीं दानदाताओं का सम्मान एवं मातृशक्ति द्वारा सहयोग की सराहना करते हुए भवन के संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की सदस्यता के प्रमाण पत्र भी समाज के द्वारा वितरण किए गए। समाज के जिलाध्यक्ष शिवनारायण राठौर ने बताया कि समाज द्वारा विगत वर्षों में अपने तन मन धन से संगठन को मजबूत किया है। समाज के मांगलिक भवन निर्माण में सभी सामाजिक बंधुओ द्वारा बहुमूल्य योगदान मिला हैं। वहीं समाज के द्वारा आगामी दिनों में सामूहिक विवाह के आयोजन पर चर्चा भी की गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में सामाजिक बंधु एवं समिति की सदस्य मौजूद रहे।

400 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply