एक तिथि एक त्यौहार… विषय पर हुई चर्चा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के तत्वावधान में रविवार शाम को सिद्धवीर हनुमान मंदिर परिसर में जिला ज्योतिष परिषद एवं सर्व संत एवं पुजारी ब्राह्मण महासंघ के ज्योतिष विद्वानों ने बैठक आयोजित कर एक तिथि एक त्यौहार विषय पर चर्चा की। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने सभी कर्मकांड पंडित, ज्योतिष विद्वानों का स्वागत किया। बैठक में वर्ष भर आने वाली तिथियों पर चर्चा की। इस दौरान तिथियों के विषय में पंडित हरिओम जोशी, पंडित आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, पंडित विवेक मिश्रा, पंडित मुरलीधर व्यास, पंडित पंडित बलराम जोशी, पंडित विमल तिवारी, पंडित संजय शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विद्वान पंडितो ने  वार्षिक तिथियों पर सर्व सम्मति से निर्णय किया। इस दौरान पंडित नितेश शर्मा, पंडित लक्ष्मणाचार्य, पंडित मनीष चौरे, पंडित दीपक जोशी, पंडित दुर्गेश मिश्रा, पंडित कैलाश, पंडित संतोष भार्गव, पंडित सचिन साकल्ले, पंडित सुनील दाधीच, पंडित शिवशंकर पांडे सहित हरदा, टिमरनी, खिरकिया से विद्वान ज्योतिष उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 172

Leave a Reply

error: Content is protected !!