Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

राजपूत समाज के पवार परिवार ने दी मिसाल

2 min read
Text Size:

सराहनीय पहल…
 फलदान में वधु पक्ष से आए ५ लाख लौटाए, आशीर्वाद स्वरूप ११०० रुपए स्वीकारे
 अनोखा तीर, हरदा। विवाह में वधु पक्ष की ओर से वर पक्ष को लाखों  रुपए सगुन के तौर पर दिए जाने की इस होड़ में राजपूत समाज के पवार परिवार ने एक मिसाल कायम की है। दीपगांव कला निवासी गुलाब सिंह पंवार के पोते और सत्यनारायण पवार के बेटे शैलेन्द्र पवार राजपूत का विवाह  हरदा निवासी करतार सिंह छचार की बेटी आयुषी के साथ 7 मार्च को  संपन्न हुआ। इस दौरान वधु पक्ष की ओर सेे वर केे फलदान में ५ लाख रुपए नगद लाए गए। जिस पर  शैलेन्द्र ने आशीर्वाद स्वरूप ११०० रुपए स्वीकारे और बाकी की राशि स-सम्मान वधु पक्ष को लौटाकर समाज में एक मिसाल कायम की है। शैलेन्द्र स्वयं इंदौर में एक बहुराष्ट्र्रीय (एमएनसी) में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। वही आयुषी भी भारत सरकार के अंतर्गत संजय गांधी पॉवर प्लांट बिरसिंहपुर पाली में  वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। पंवार परिवार का मानना है की पुत्रीरूपी धन जो छचार परिवार ने उन्हें दिया है वह अनमोल है, कन्यादान ही सब से बड़ा दान है। उनके द्वारा जो कदम उठाया गया है वो राजपूत समाज के लिए ना सिफ़र् गर्व की बात है, बल्कि युवाओं के लिए अनुकरणीय भी है। राजपूत प्रगति परिषद इंदौर एवं महाराणा सेना इंदौर दोनों संगठन दहेज प्रथा एवं मृत्युभोज का विरोध करते है और अपने कार्यकर्ता के द्वारा इस मुहिम में आगे आने पर शैलेंद्र एवं उनके परिवार के साथ ही छचार परिवार का सम्मान किया गया। विवाह समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों ने इस पहल का स्वागत किया। सभी समाज जनों से इस कार्य को आगे बढ़ाने की अपील भी की गई।

235 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply