एमपी-पीएससी परीक्षा में प्रियंका ने प्राप्त किया प्रदेश में प्रथम स्थान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग गृह विभाग 2022 की परीक्षा व साक्षात्कार में प्रियंका दांगी ने मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष तथा दांगी/ डांगी क्षत्रिय महासंघ, भारत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माधवसिंह दांगी की प्रियंका सुपुत्री हैं। श्री दांगी ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि से समूचा दांगी समाज गौरवान्वित हुआ है। बिजली विभाग नीमच में सेवारत अधिकारी प्रदीप दांगी- प्रियंका के पति हैं। इस सफलता का श्रेय प्रियंका अपने पति और पूरे परिवार को देती हैं। नगर परिषद निवाड़ी के अध्यक्ष गुलाब अहिरवार, पार्षद नरेंद्र दांगी सहित निवाड़ी नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रियंका को बधाई दी है। परीक्षा में सफल होने के बाद ससुराल निवाड़ी आई प्रियंका का पूरे परिवार और पड़ोसियों ने स्वागत किया। प्रियंका ने एक साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने विवाह के 12 वर्ष बाद पढ़ाई पुन: शुरू की। उनकी आयु करीब 35 वर्ष है। पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन के साथ परीक्षा की तैयारी करना किसी चुनौती से काम नहीं है। उन्होंने धैर्य रखते हुए कठिन मेहनत की। प्रियंका का संकल्प, लगन, निष्ठा और परिवार के सहयोग का प्रतिफल है यह सफलता। इस सफलता का श्रेय वे पूरे परिवार को देती हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनका संदेश है कि वे धैर्य और मनोबल रखते हुए कड़ी मेहनत करें। निश्चित सफलता मिलेगी। कर्म पर विश्वास रखने वालों के लिए उन्होंने कर्मवीरों पर एक कविता भी कही।

Views Today: 2

Total Views: 292

Leave a Reply

error: Content is protected !!