नोहलेश्वर महोत्सव के लिए राज्यपाल को दिया आमंत्रण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। आगामी 22 फरवरी से शुरू होने वाले नोहलेश्वर महोत्सव हेतु राज्यपाल मंगू भाई पटेल को आमंत्रित किया। आज भोपाल स्थित राजभवन पहुंचकर संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी ने महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल से सौजन्य भेंट की और नोहलेश्वर महोत्सव 2025 के लिए सादर आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि दमोह जिले के नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में 22 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के विशेष आतिथ्य में होगा। इस महोत्सव दौरान विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, भजन, लोकगीत तथा संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। समारोह का समापन भजन गायक लखबीर सिंह लख्खा की भजन संध्या के साथ होगा।

Views Today: 2

Total Views: 304

Leave a Reply

error: Content is protected !!