Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने बड़वाह नगर विकास के लिए राशि की स्वीकृत

2 min read
Text Size:

 

 

 

विकास पवार बड़वाह – नगर पालिका निकाय चुनाव में नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद चुनाव लड़ा गया था। इस दौरान वर्तमान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनके चुनाव प्रचार में उपस्थित हुए थे ।जिन्होंने श्री गुप्ता को चुनाव में जीत दिलाने की बात पर कहा था कि आप राकेश गुप्ता को इस चुनाव में जीत हासिल करवाए ।उनकी जीत के बाद नगर विकास के लिए मैं स्वयं उनको कभी राशि का अभाव नहीं आने दूंगा । श्री विजयवर्गीय की इस घोषणा के बाद श्री गुप्ता ने पार्षद चुनाव में जीत हासिल की । और आज वह नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं ।जिनके प्रयास से आज नगर विकास में कई प्रयास किए गए ।जिसका उदाहरण आज जनता के समक्ष दिखाई दे रहा है ।श्री गुप्ता के कार्यकाल में नगर में विकास कार्य की कई इबाद लिखी गई। जो आज धरातल पर नजर आ रही है ।उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने बड़वाह नगर विकास के लिए वर्तमान में 6 करोड़ की राशि नपा बड़वाह को स्वीकृत की है ।

 

छः करोड़ की राशि से यह होंगे विकास कार्य —-

 

नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता के प्रयास से नगरीय प्रशासन कैलाश विजयवर्गीय ने 6 करोड़ की राशि स्वीकृत की है ।इस राशि से काटकुट फाटे पर मुख्य द्वार, और नगर के एमजी रोड पर विद्युत व्यवस्था के साथ सौंदर्यकरण एवं खंडवा नाके से नर्मदा पुल तक सड़क का सौंदर्यकरण किया जायेगा।जबकि नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए इसी राशि से आवास विश्राम गृह तैयार किया जाएगा । हालाकि इन विकास कार्यों में अधिक राशि खर्च होने पर नपा के द्वारा राशि की व्यवस्था की जाएगी ।उल्लेखनीय है कि नगर पालिका सीएमओ कुलदीप किन्शुक और पार्षदगणों ने श्री गुप्ता की इस उपलब्धि पर उनका पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया ।वही सीएमओ श्री किन्शुक ने कहा कि नपाध्यक्ष श्री गुप्ता का नगर विकास में यह प्रयास सराहनीय है ।

400 Views
What do you think?

Leave a Reply