Skip to content
Saturday, 17 October 2026
बैतूल

बैतूल जेल के बैरक की बाथरूम में विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। बैतूल जिला जेल के बैरक क्रमांक 2 में एक विचाराधीन बंदी ने बैरक के बाथरूम में धोती के कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने जेल में हड़कम्प मच गया। मृतक बंदी का नाम संदीप सेमरे था जो रेप सहित पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी था और मामला दर्ज होने के डेढ़ साल बाद गिरफ्तार हुए था। संदीप 18 दिसम्बर 2024 से जेल में था। सूत्रों के मुताबिक मृतक के परिवार ने उसका साथ छोड़ दिया था, जिससे वो डिप्रेशन में था। हालांकि अब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट इस घटना की जांच कर रहे हैं और जल्दी ही जांच रिपोर्ट सामने आएगी। जेलर योगेंद्र तिवारी ने बताया कि जिला जेल में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात जेल के नाइट वाचमैन ने बैरक नम्बर 2 में कैदियों की गिनती की तो एक कैदी कम पाया गया। जब बैरक की जांच हुई तो संदीप सेमरे नाम के विचाराधीन बंदी का शव बैरक के बाथरूम में फंदे पर लटका पाया गया। संदीप ने धोती के कपड़े का इस्तेमाल करके फंदा बनाया था। बताया गया कि जेल में ग्रामीण क्षेत्र के कुछ बंदियों को पहनने के लिए जो धोती दी जाती है संदीप ने सम्भवत: उसी धोती के कपड़े का इस्तेमाल फंदा बनाने के लिए किया था। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि संदीप सेमरे बैतूल के खटगढ़ गांव का निवासी था। जिसके खिलाफ साल 2023 में नाबालिग से रेप का मामला दर्ज हुआ था। एफआईआर के डेढ़ साल बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी और 18 दिसम्बर 2024 को उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। संदीप का परिवार महाराष्ट्र के चांदूरबाज़ार शहर में रहता है। इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है जांच की जाएगी।

फोरेंसिक टीम सदस्य आदिब खान का कहना है कि जिला जेल बैतूल के बैरक का बाथरूप लगभग 14 से 15 फ़ीट ऊंचा है। लेकिन बाथरूम की दीवारों के बीच चौड़ाई कम है। फोरेंसिक जांच में प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि दीवारों के सहारा लेकर फंदे तक पहुंचा और आत्महत्या की। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

497 Views
What do you think?

Leave a Reply