महिला ने किया कीटनाशक दवा का सेवन, अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा : गुरूवार को पारिवारिक कलह के चलते एक १९ वर्षीय महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद महिला का पति उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां महिला का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र के गांव जामली टप्पर में रहने वाली आरती पति गणेश ठाकुर उम्र १९ वर्ष ने पारिवारिक विवाद के बाद घर में रखी गोंचड़ी मार दवा खा ली। जिसके बाद उसका पति उसे जिला अस्पताल लेकर आया। बताया जा रहा है कि महिला मायके जाने का कह रही थी, जिस पर पति ने उसे मना कर दिया था। जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। महिला को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि महिला की तबीयत में सुधार है।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!