अनोखा तीर, हरदा : जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज अपना ईलाज कराने पहुंचते है। मरीजों के साथ उनके परिजन भी अस्पताल में उनके देख-रेख और कागजी कार्यवाही के लिए मौजूद होते है। लेकिन मरीजों सहित उनके परिजनों को जिला अस्पताल की अव्यवस्था का दर्द सहना पड़ रहा है। क्योंकि उन्हें पहले पर्चीकाउन्टर और उसके बाद ओपीडी के बाहर और फिर निशुल्क दवाई वितरण केन्द्र पर लाइनों में खड़े रहकर अपने नम्बर का इंतजार करना पड़ रहा है। बात करे यदि दवाई वितरण केन्द्र की तो यहां जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा दवाई वितरण के लिए एक ही कर्मचारी को रखा गया है, जो अस्पताल में आने वाले मरीजों या उनके परिजनों को दवाई का वितरण कर रहा है। एक कर्मचारी के होने के कारण दवाई वितरण केन्द्र पर लम्बी लाईन देखी जा सकती है। जिससे कारण दवाई लेेने वाले लोगों को लम्बे समय तक खड़ा रहना पड़ता है। यदि जिला अस्पताल प्रबंधन दवाई वितरण केन्द्र पर कर्मचारियों की संख्या बड़ा दे और दूसरी विंडों भी लोगों के लिए खुली रह,े तो काफी हद तक लोगों की इस परेशानी और बेवजह के दर्द से राहत मिल सकती है।
जिला अस्पताल में अव्यवस्था दे रही दर्द







