Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

एक दिवसीय जैविक कृषक सम्मेलन आज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया के जोगा रोड़ स्थित नयापुरा में एक दिवसीय जैवक कृषक सम्मेलन का आयोजन आज सुबह ९ बजकर ३० मीनट से शाम ५ बजे तक किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से वर्तमान समय में जैविक प्राकृतिक कृषि की आवश्यकता क्यों है, प्राकृतिक खेती करने के तरीके क्या है तथा प्राकृतिक खेती करने से क्या-क्या लाभ मिल सकते है पर विस्तार से चर्चा

की जाएगी। साथ ही सम्मेलन में भाग लेने वाले तथा नर्मदा क्षेत्र में वर्षों से जैविक कृषि करने वाले किसानों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम कलेक्टर आदित्य सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। साथ ही विषेश अतिथि के रूप में कृषि उपसंचालक संजय यादव, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्रीमति संध्या मुरे, सहायक संचालक उद्धानिकी विभाग विजय सिंग उपस्थित होंगे।

283 Views
What do you think?

Leave a Reply