कॉलेज द्वारा अनुबंधित बसों के संचालन में अनियमितता का आरोप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

तय रूट पर नहीं चल रही बसें, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

-७ दिनों में कार्यवाही नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. अरुण सिकरवार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कॉलेज में अनुबंधित की गई बस के संचालन में अनियमितता का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बस तय रूट पर नहीं चल रही है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से 7 दिनों के अंदर उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो परिषद आंदोलन करेंगी। गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों को 30 रुपए के मासिक पास पर बस सेवा दी जा रही है। लेकिन एबीवीपी ने इस बस सेवा में अनियमितता का आरोप लगाया है। परिषद के नगर मंत्री दीपेश चौबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से कॉलेज आने वाले छात्रों के लिए हायर की गई बस तय रूट पर नहीं चल रही है। बस को हर रोज 60 किलोमीटर चलना चाहिए, लेकिन वो अक्सर खड़ी रहती है। परिषद ने कॉलेज प्रशासन से 7 दिनों में उचित कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही ७ दिनों में कार्यवाही नहीं करने पर परिषद द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसके समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

Views Today: 2

Total Views: 306

Leave a Reply

error: Content is protected !!