१९ वर्षीय युवक ने खेत पर जाकर किया कीटनाशक दवा का सेवन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को एक १९ वर्षीय युवक ने अपने खेत में जाकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजन जब खेत पर पहुंचे तो वह उल्टियां कर रहा था। पूछने पर उसे कीटनाशक पीने की बात बताई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललित पिता शिवराम उम्र १९ वर्ष निवासी ग्राम कालिया खेड़ी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए है। परिजन ने पुलिस को बताया कि ललित ने मार्च २०२४ में १२ वीं की परीक्षा दी थी और २४ अप्रेल २०२४ को उसका रिजल्ट आया था। जिसमें वह फेल हो गया था, तभी से वह टेंशन में रहता था। शुक्रवार को सुबह वह खेत पर जाने का कहकर निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर हमने खेत जाकर देखा तो वह उल्टियां कर रहा था। हमने उससे पूछा तो उसने कीटनाशक दवा पीना बताया। जिसके बाद तुरंत हम उसे जिला अस्पताल लेकर आए।

Views Today: 4

Total Views: 272

Leave a Reply

error: Content is protected !!