Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

आरक्षक के सरकारी क्वार्टर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

1 min read
Text Size:

 

फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी में शुक्रवार को दोपहर में पुलिस आरक्षक के सरकारी क्वार्टर में आग लग गई। जिसके बाद आस-आस पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का मौहाल बन गया। घटना करीब 1 बजे आरक्षक राकेश के सरकारी क्वार्टर में आग लग गई। घटना के तत्काल बाद नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में घरेलू सामान जल गया। पुलिस ने बताया कि एसडीओपी कार्यालय टिमरनी के पास स्थित आरक्षक राकेश के क्वार्टर में आग लग गई। घटना पूजा घर में लगे दीपक या अगरबत्ती से पास रखे कपड़ों के जलने से हुई। आग लगने के बाद तत्काल नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। कुछ देर बाद ही दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान क्वार्टर में रखा सारा घरेलू सामान जल कर राख हो गया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply