Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

कार्य करते समय बिजली पोल से गिरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को एक युवक बिजली का कार्य करते समय बिजली के पोल से गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आए। जहां युवक का उपचार किया जा रहा है। जानकारी अनुसार श्याम पिता अर्जून केवट उम्र ३० वर्ष निवासी थाना क्षेत्र सिराली गांव हसनपुरा। गांव में ही बिजली के पोल पर चढकर बिजली सुधार का कार्य कर रहा था, तभी अचानक उसका बैंलेंस बिगड़ा और वह जमीन पर आ गिरा। पोल से गिरने के कारण वह घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि श्याम बिजली का प्राइवेट काम करता है। इसी लिए वह दोपहर में एक बिजली के खम्बे पर बिजली सुधारने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह जमीन पर गिर गया। जानकारी मिलने पर हम उसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आए है।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply