Skip to content
Friday, 16 October 2026
सभी

“हम होंगे कामयाब” अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

1 min read
Text Size:

“हम होंगे कामयाब” अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

दैनिक अनोखा तीर हरदा । लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय में “हम होंगे कामयाब” अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और पीड़ितों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करना था। वही विशेषज्ञों ने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, पीड़ितों के अधिकारों और कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न अधिनियम 2013 और पॉक्सो अधिनियम 2012 जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में जानकारी दी एवं  पीड़ितों के अधिकारों और मुआवजे के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे पीड़ित महिलाएं और बच्चे अपने अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं और कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान छात्रों ने महिला उत्पीड़न और नारी सशक्तिकरण विषय पर काव्यपाठ भी किया। आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव खरे, कार्यकारी निदेशिका डॉ क्षमा खरे, उपप्राचार्य  संजय भार्गव सहित  समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

315 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply