Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

हॉलमार्क एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर हरदा। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में शनिवार को समझदारी की खरीददारी को लेकर ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राहक पंचायत हरदा से जिला अध्यक्ष जौहरी कमल सोनी द्वारा एचयुआईडी हॉलमार्क कानून एवं असली हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी को लेकर कार्यशाला संपन्न की गई। सभी

के मोबाइल में असली हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी की जांच के लिए,बी आई एस केयर एप इनस्टॉल की गई और एचयुआईडी नंबर डालकर इसका प्रैक्टिकल भी करवाया गया। बाद में ग्राहक पंचायत हरदा द्वारा एचयुआईडी नंबर की जांच करने के लिए निःशुल्क मैग्नीफाइंग ग्लास का वितरण भी किया गया। ग्राहक पंचायत हरदा के सचिव संजय थाटे द्वारा साइबर क्राइम से सावधान रहने को जागरूक किया गया। 

कार्यक्रम में प्राचार्या डॉक्टर सरिता तोमर,शिक्षक नितिन सोनी , रमेश अहिरवार,कंचन यादव,अपूर्वा यादव, अरविंद शर्मा,अनिल राजपूत,आरती गौर एवं स्कूल के करीब 100 विद्यार्थी  उपस्थित रहे।सदस्य में ओमप्रकाश जाट, पहलाद नागवे,राजेश सोनी, उदय खले, अथर्व सोनी आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रिंसिपल सरिता तोमर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

301 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply