कलेक्टर ने मंडी का किया निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार को रहटगांव में मंडी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी परिसर में किसानों के लिए पेयजल, टायलेट एवं बैठक व्यवस्था तथा रात्रि में प्रकाश व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने मंडी परिसर में स्थित तौल कांटे को चालू कराकर नापतौल विभाग से उसकी जांच कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मंडी के अधिकारी टिमरनी एसडीएम महेश बडोले सहित रहटगांव के व्यापारी सहित अन्य मौजूद रहें।

युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का मिलेगा लाभ

बांसपानी के शिविर में युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर सिंह ने ग्राम बांसपानी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विभागीय अधिकारियों से शिविर में प्राप्त व निराकृत आवेदनों की जानकारी ली। उन्होने जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति व जनजातीय वर्ग के युवाओं को सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आज ही आवेदन व आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनके प्रकरण तैयार करने को कहा गया।

589 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!