Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

खुशियों की दास्तां

2 min read
Text Size:

 

–कच्ची घानी तेल उद्योग स्थापित कर ऋषभ हुआ आत्मनिर्भर

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम चारूवा निवासी ऋषभ शर्मा ने उद्यानिकी विभाग की ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाÓ की मदद से कच्ची घानी तेल उत्पादन का व्यवसाय शुरू किया। इस नये व्यवसाय से आय बढ़ी तो परिवार में खुशहाली आई। ऋषभ बताता है कि उसके पिता के जमाने से परिवार में देशी तरीके से कच्ची घानी तेल निकालने का छोटा सा धंधा था, जिससे बहुत ही कम आय होती थी। जैसे तैसे महीने का खर्चा चल पाता था। एक दिन गांव के पंचायत सचिव ने ऋषभ को ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाÓ के बारे में बताया तो उसने उद्यानिकी विभाग के कार्यालय जाकर योजना के बारे में पूछताछ की और आवेदन भी कर दिया। कुछ ही दिन में लगभग 2.50 लाख रूपये का ऋण ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनाÓ के तहत स्वीकृत हो गया, जिससे उसने कच्ची घानी तेल उत्पादन की दो नई यूनिट लगा ली। ऋषभ बताता है कि उसने ऋषभ नेचुरल ऑइलÓ नाम से कच्ची घानी तेल ब्रांड के 200 मि.ली., 500 मि.ली., 1 लीटर व 5 लीटर की पेकिंग में तेल उत्पादन शुरू किया है। हर दिन लगभग 80 लीटर तेल उत्पादन उसकी फैक्ट्री में होता है और हर साल 18 से 20 लाख रूपये का तेल वह बेच लेता है। ऋषभ ने बताया कि अपनी तेल फैक्ट्री में तीन अन्य लोगों को भी रोजगार से लगाया है। इस उद्योग की स्थापना से ऋषभ की आर्थिक हालत पहले से काफी सुधर गई है, जिससे उसका परिवार अब बहुत खुश है।

218 Views
What do you think?

Leave a Reply