अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को दोपहर में एक युवक चलते टे्रक्टर से गिरने से गंभीर घायल हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर १०८ एम्बुलेंस से युवक को जिला अस्पताल लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामरण पिता महाजन सिलोटे उम्र २२ वर्ष निवासी हर्रा थाना सिराली किसी काम से टेक्टर पर बैठ कर जा रहा था तभी कायदा कुमरूम के बीच वह टेक्टर से गिर गया। गिरने युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे १०८ एम्बुलेंस की ममद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे रेफर करा कर निजी अस्पताल लेकर गए।
347 Views

